गुना नगर: NH46 आवन के पास दर्दनाक हादसे में भैंसाना यज्ञ से लौट रहे 15 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भैंसाना में यज्ञ देखकर लौट रहे 15 वर्षीय आकाश उर्फ कान्हा की सोमवार 18 मई को नेशनल हाईवे-46 पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका ममेरा भाई गोविंद घायल हुआ है। कान्हा के पिता की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मां और 8 वर्षीय बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।