अंबिकापुर: अंबिकापुर के बाकी डैम में घुस गई अनियंत्रित कार, उपचार के दौरान एक की हुई मौत, जांच कर रही है पुलिस
अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकी डैम में अनियंत्रित कार सोमवार को जा घुसी। कार मे 6 लोग सवार थे।सभी लोग किसी तरह बाहर निकले।जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना उपरांत पुलिस मामले की जांच में जुटी है।