कोटपूतली: एनएच-48 पर भीषण हादसा, स्लीपर बस ट्रेलर से टकराई, दो की मौत और 16 घायल
Kotputli, Alwar | Apr 9, 2026
कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार रात बीडीएम अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर स्लीपर बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में बस चालक चंद्रमोहन (55) और महिला यात्री बिच्चू देवी की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हुए। बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी और उसमें 22 यात्री सवार थे।