गुना नगर: प्रीतम वाटिका गुना में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक
गुना की प्रीतम वाटिका में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जिले के कार्यकर्ताओं की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर बैठक ली। बैठक में न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करने का आवाहन किया। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार और ईवीएम मशीन, राम मंदिर, निर्वाचन आयोग को लेकर कई सवाल खड़े किए और आरोप लगाए।