गुना नगर: भगवती नगर में बिजली, पानी व सड़क की व्यवस्था करने की मांग को लेकर महिलाओं ने कलेक्टर को दिया आवेदन
गुना में नगर पालिका क्षेत्र के ईदगाह वाड़ी के पीछे भगवती नगर में बिजली पानी सड़क न होने से लोग परेशान है। भगवती नगर की महिलाएं कलेक्ट कार्यालय पहुंची, जहा कलेक्टर को आवेदन देते हुए बिजली पानी सड़क की व्यवस्था करने की मांग की है। महिलाओं ने बताया, सबसे ज्यादा परेशानी पानी और बिजली न मिलने से होती है। कई बार आवेदन देने भी कोई सुनवाई ना करने के आरोप लगाए।