गुना नगर: आदर्श स्कूल के पास दो दीवारों के बीच में फांसी गाय, गौ सेवकों ने दीवार को तोड़कर गाय को निकाला सुरक्षित
गुना में आदर्श स्कूल के पास दो दीवारों के बीच बनी पतली गली में एक गाय फस गई। गौ सेवको ने दीवाल तोड़कर सुरक्षित निकाला। गौ सेवकों ने बताया, गाय दोनों दीवारों के बीच पड़ी वस्तु को खाने गई थी। इसी दौरान दोनों दीवारों के बीच गली इतनी पतली थी कि गाय चली चली तो गई लेकिन निकल नही पाई। स्थानीय लोगो से मिली सूचना पर गौ सेवको ने दीवाल तोड़कर गाय को सुरक्षित निकाला।