गुना नगर: मलियाखेड़ी के सचिव का बिना बताए आवेदन पर दस्तखत कराकर ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए ट्रांसफर कराने के आरोप, DM से की शिकायत
गुना के राघोगढ़ विकासखंड की मकसूदनगढ़ तहसील की मलियाखेड़ी पंचायत के सचिव का ट्रांसफर कराने के ग्रामीणो ने सरपंच पर आरोप लगाए हैं। लोगो ने कलेक्टर से शिकायत में बताया सरपंच ने बिना बताए, आवेदन पर दस्तखत लेकर कलेक्टर से पिछली जनसुनवाई में शिकायत की, जिससे सचिव का ट्रांसफर हो गया। ग्रामीणो ने 20 फरवरी को कलेक्टर को आवेदन देकर सचिव का ट्रांसफर रोकने की मांग की।