माखन नगर: मूढापार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक, कथा का श्रवण किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 22, 2026
शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ग्राम मूढापार में समस्त गुरु परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने व्यास गादी की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान विधायक विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात की।