मुरैना नगर: सदर बाजार में चोरों का आंतक,थाने से चंद कदम दूर बुक स्टोर की छत तोड़कर हजारों की चोरी,नगदी व CCTV सिस्टम ले उड़े बदमाश।
मुरैना शहर के सदर बाजार स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज बुक स्टोर में देर रात चोर छत के रास्ते घुस गए और 20 से 22 हजार रुपये नकद, तीन कैमरे,डीवीआर,एलईडी, स्टैंड फैन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला।सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।