चकिया: काटा व हलुआ में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक कैलाश खरवार ने किया जनसंपर्क अभियान
चकिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा काटा व हलुआ में आज शुक्रवार शाम 05 बजे विधायक कैलाश खरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विशिष्ट जनों से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।