मंडला: जिला मुख्यालय में गुरुवार को भरेगी मड़ई, राजराजेश्वरी वार्ड में सफाई, जगह की कमी बनेगी बड़ी समस्या
Mandla, Mandla | Oct 22, 2025 जिले की ऐतिहासिक मड़ई का आयोजन गुरुवार को राजराजेश्वरी वार्ड में होगा। भाई दूज के अवसर पर आयोजित इस मड़ई के लिए यादव समाज ने गुरुवार को ही मड़ई भरने का निर्णय लिया है। नगर पालिका की टीम बुधवार सुबह से ही मड़ई की तैयारियों में जुट गई। शाम 5 बजे तक साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।