मड़िहान: राजगढ़ क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने मारा छापा, संचालकों को दिया नोटिस
बुधवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम राजगढ़ क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल तथा पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी का निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर मांगी आख्या। आपको बता दे की सरकारी मानको को ताख पर रखकर क्षेत्र में बहुत संख्या में निजी अस्पताल तथा सीएचसी राजगढ़ के मेन गेट के पास पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।