मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर सड़क दुर्घटना में तीन घायल सभी का राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश अपनी पत्नी को बाईक से लेकर सोनभद्र जा रहे थे कोन भरुहवा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया गंभीर अवस्था में जयप्रकाश को राजगढ़ अस्पताल लाया गया। सोनबरसा गांव निवासी 28 वर्षीय नीलम देवी सड़क पार कर रही थी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया नीलम देवी घायल हो गई जिन्हें राजगढ़ अस्पताल में लाया गया।