बरेली: बरेली में 37,710 अभ्यर्थियों की TET परीक्षा पर पुलिस का सख्त पहरा, 17 केंद्रों पर सुरक्षा का हाई अलर्ट
बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को लेकर बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 2, 3 और 4 जुलाई को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 37,710 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए 221 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 51 उपनिरीक्षक, 102 मुख्य आरक्षी/आरक्षी और 68 महिल