उन्नाव: अचलगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के मैसेज के बाद युवक ने लगाई फांसी, फिर मंगेतर ने खाया जहर
Unnao, Unnao | Apr 17, 2026 थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत गौरी गांव निवासी युवक सूरज उर्फ भोले पुत्र महेश उम्र करीब 25 वर्ष के फोन पर संदिग्ध व्यक्ति ने मैसेज किया जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही कुछ घंटे बाद मृतक युवक की मंगेतर ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी, वही इस घटना की जानकारी के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है