झांसी: झांसी में यातायात पुलिस ने बुलेट और बसों पर लगाया एक लाख से अधिक का भारी जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2026 झांसी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शनिवार को पुलिस का हंटर जमकर चला। यातायात निदेशालय लखनऊ व एसएसपी झांसी के निर्देश पर टी.आई. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। जेल चौराहे पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को पकड़ा गया, जिस पर बिना लाइसेंस के चलते 18,000 रुपये का जुर्माना लगाकर उसे सीज कर दिया गया।