गाज़ीपुर: गाजीपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चल रहा था गंदा धंधा, मकान मालिक को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज तिराहे के पास पुलिस ने छापा मारकर मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान घर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।