चित्तौड़गढ़: केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
केंद्रीय श्रमिक संगठन राजस्थान के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर आज शुक्रवार को किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होते हुए, केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, विरोध प्रदर्शन किया। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के सामने झुकना होगा, और किसने की मांगे माननीय होगी।