लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझाइश से 196 प्रकरणों का कराया गया निस्तारण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव राजकुमार जैमन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दो बैंचों का गठन किया गया।