सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम ने चहारदीवारी तोड़ने के मामले में वांछित 6 आरोपियों को जैगहा से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Sagri, Azamgarh | May 10, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक इसरार अहमद व मय हमराह फोर्स ने चहारदीवारी तोड़ने के मामले में वांछित 6 आरोपियों सुरजी देवी, रीता देवी, मनीषा, रेनू, आरती और मुकेश को जैगहा से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।