रामपुर: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | May 23, 2025 शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), पुलिस म्यूजियम, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।