रामपुर: रज़ा नगर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 61 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया PM
Rampur, Rampur | May 23, 2025 शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के अम्बरपुर निवासी 61 वर्षिय बलकार सिंह सुबह 6 बजे स्वार मंडी जाने के लिए मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इसी दौरान रज़ा नगर में भूसे से भरी ट्रेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बलकार सिंह की मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।