आज़मगढ़: रेलवे सुरक्षा बल ने आजमगढ़ स्टेशन यार्ड से 3 RP UP एक्ट के तहत 2 अभियुक्तों को सिग्नल केबल के टुकड़ों संग किया गिरफ्तार
आजमगढ़ में आरपीएफ के ASI लोक नाथ गुप्ता स्टाफगण के साथ आजमगढ़ स्टेशन यार्ड में थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुल 08 टुकड़े में सिग्नल केबल को काटकर बिना किसी अधिकार पत्र के बाइक पर ले जाने के प्रयास में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गोविंद कुमार पुत्र रामदुलारे निवासी बसीरपुर व अश्वनी गौड़ निवासी नीबी थाना रानी की सराय को गिरफ्तार कर लिया।