पाकरटांड: सिकरियाटांड के हनुमान मंदिर में वार्षिक महोत्सव, कलश यात्रा के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू
सिकरियाटांड स्थित हनुमान मंदिर की वार्षिक महोत्सव के मौके पर गुरुवार को कलश यात्रा के साथ 11:00 बजे अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हुई। जहां पर आसपास के कई गांव की मंडली को निमंत्रण देकर बुलाया गया है ।इस मौके पर हरे राम हरे कृष्ण के जय घोष के साथ पूरा माहौल भक्ति में घुल गया है। बताया गया कि शुक्रवार को हवन पूजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगी।