ग्वालियर गिर्द: बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को दूसरा अवसर, पूरक परीक्षा देने पहुंचे बड़ी संख्या में छात्र
हाईस्कूल-हाई सेकेंडरी की पूरक परीक्षा शुरू हो चुकी हैं।शनिवार को सुबह इंग्लिश, हिंदी, विज्ञान और कॉमर्स के 4 प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं हुई।जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं में हिस्सा लिया, अकेले जयेंद्रगंज स्थित राजीव प्लाजा के सामने संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 392 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 11 छात्र अनुपस्थित रहे।