रामगंजमण्डी: घाटोली के दूधियाखेड़ी गांव को खेडारुदा पंचायत में मिलाने से नाराज़ ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
रामगंजमंडी में ग्राम पंचायत घाटोली में आने वाले गांव को खेडारुदा पंचायत में मिलाने से नाराज़ ग्रामीणों ने तहसीलदार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आने वाले चुनाव में मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्रामीण मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुँचे।