रामगंजमण्डी: खैराबाद में झंडा सम्मेलन का हुआ आयोजन, 50 मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति दी
रामगंजमंडी के खैराबाद में पहली बार झंडा सम्मेलन का आयोजन किया गया। वीर बालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम सोमवार शाम करीब 7 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात तक चला इस दौरान 3 किलोमीटर के मार्ग को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम में आस-पास के 50 से अधिक गांवों से आई मंडलियों के लिए मार्ग में 20 स्टॉपेज बनाए गए।