रामगंजमण्डी: कृषि उपज मंडी में धनियों की बोरियों में लगी आग, ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी बनी कारण
रामगंजमंडी की कृषि उपज मंडी में बुधवार को बिजली ट्रांसफार्मर के पास रखी धनिये की बोरियो में आग लग गई। मंडी में काम कर रहे मजदूरों ने बोरियो सें धुआँ निकलते देखा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद सूचना पर फायर ब्रिग्रेड मौके पर पहुंची। जहाँ हम्मलो की मदद सें एक एक बोरी हटाकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि सही समय पर आग की जानकारी मिल गई।