रामगंजमण्डी: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को पालिका परिसर में अर्पित की गई श्रद्धांजलि
रामगंजमंडी के पालिका परिसर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले पर्यटकों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा बुधवार शाम करीब 5 बजे आयोजित की गई। इस दौरान प्रतीकात्मक तस्वीर के सामने केंडल जला कर पुष्प अर्पित किये गए। वही दो क्षण का मौन धारण कर आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।