सिमडेगा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा शहर की कई दुकानों में छापामारी, दिए दिशा निर्देश
सिमडेगा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा बुधवार को दोपहर 3:00 बजे शहर के कई होटल रेस्टोरेंट स्ट्रीट वेंडर पर छापेमारी अभियान चलाया। मौके पर उन्होंने कहा कि डीसी के निर्देश पर आगामी त्यौहार में किसी प्रकार के लापरवाही ना हो ,उसे ध्यान में रखते हुए जांच की गई। मौके पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि नियम उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।