शिकोहाबाद: भक्ति-श्रद्धा के बीच आचार्य निर्भय सागर जी का टूंडला के लिए मंगल विहार
विराजमान आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ का गुरुवार दोपहर एक बजे करीब भक्ति और उल्लास के बीच टूंडला के लिए मंगल विहार धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रातः सुहाग नगर जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा एवं नवकार महामंत्र विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम उपरांत आहार ग्रहण के बाद टूंडला जैन समिति ने श्रीफल भेंट किया।