बिल्सी: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिल्सी क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में पूर्व सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य पहुंची
Bilsi, Budaun | Jul 29, 2026 बिल्सी। आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर बिल्सी तहसील क्षेत्र और नगर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों में श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों की पूजा-अर्चना की, उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आज बुधवार दोपहर 3:30 बजे पूर्व सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य कार्यक्रम में पहुंची।