जहानाबाद: कोर्ट एरिया में जमीनी विवाद में मां-बेटा पर हमला, दोनों गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद के बूंद बिहार कॉलोनी कोर्ट एरिया में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में रामकली देवी (50) और उनके पुत्र राजेश कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. वीरेंद्र कुमार शाही ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति के कारण रेफर किया।