किशनगढ़ बास: टपूकड़ा में अघोषित बिजली कट से व्यापारी परेशान, बोले- लघु उद्योगों को हो रहा आर्थिक नुकसान
Kishangarhbas, Alwar | Jul 3, 2026
टपूकड़ा क्षेत्र में लंबे समय से जारी अघोषित विद्युत कटौती और अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार शाम 4:00 बजे स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर तत्काल प्रभाव से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।