धार: धार जिले के पीथमपुर से अज्ञात चोर स्कॉर्पियो चुरा ले गए, चोरी CCTV में कैद, पुलिस तलाश में जुटी
Dhar, Dhar | Jun 17, 2025 धार जिले के पीथमपुर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां की मन तारा कॉलोनी निवासी अनिल यादव की सफेद रंग की स्कॉर्पियो रात्रि में चोरी हो गई। चोर क्रेटा कार से आए और स्कॉर्पियो का बोनट उचकाकर लॉक तोड़ा। इसके बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।