मिर्ज़ापुर: नागालैंड में सुबेदार के पद पर तैनात दुगोली गांव निवासी सेना के जवान विवेक ओझा का पैतृक गांव पहुंचा शव
नागालैंड में सूबेदार के पद पर तैनात जिगना थाना क्षेत्र के दुगोली गांव निवासी विवेक ओझा का शोव सोमवार की रात 8:00 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सेना के अन्य जवान वाहन को फूल माला से सजाकर शहीद विवेक ओझा का शव लेकर गांव पहुंचे थे।