हनुमानगढ़: टाउन की सनसिटी कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान पर किया धावा, लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चुराई
हनुमानगढ़ टाउन की सनसिटी कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान पर धावा बोलते हुए मकान से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ली। इस संबंध में टाउन थाना में मकान मालिक की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच पड़ताल टाउन थाना के एएसआई सोहनलाल सांखला कर रहे हैं।