ग्वालियर गिर्द: अधेड़ पर हमला करने वाले आरोपियों का निकला जुलूस, कातिलाना हमले के आरोपी हैं नामजद
थाटीपुर पुलिस ने पिछले दिनों अधेड व्यक्ति पर कातिलाना हमला करने वाले 3 बदमाशों को पकड़ लिया और घटना का रिक्रियेशन के नाम पर उनका मंगलवार शाम जुलूस निकाला। जमीन के विवाद के चलते रामवीर गुर्जर पर ये हमला किया गया था।रामवीर अपने बच्चों को लिए पीएमटी चौराहे पर पोहे की दुकान नाश्ता लेने आए थे तभी उनपर घात लगाए बदमाशों ने लाठी डंडे सरिये से हमला किया और गोली चलाई।