दुधि: झारोकला गांव में खेत में सब्जी तोड़ रही विवाहिता को सांप ने काटा, समय पर उपचार से बची जान
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो कला गांव में खेत में सब्जी तोड़ रही एक नवविवाहिता को रसल वाइपर सांप ने डस लिया। यह घटना शनिवार को हुई। सांप के काटने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। घायल नवविवाहिता की पहचान झारो कला निवासी पन्नालाल की पत्नी 19 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंजली खेत में सब्जियां तोड़ रही थी।