रौन: बडूरा की अवैध रेत खदान पर हादसा,लोडर से कुचलकर ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
Ron, Bhind | Jun 19, 2026 भिंड। जिले के भारौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बडूरा स्थित अवैध रेत खदान पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान के पास सो रहे एक ट्रैक्टर चालक की लोडर वाहन से कुचलने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।घटना को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।