किसान यूनियन एकता फौजी के राष्टीय अध्यक्ष सज्जन सिंह फौजी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए अवैधा रूप से संचालित ओयो होटल बंद कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि ओयो होटल से हमारे समाज तथा बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली छात्राओं का रास्ते से निकलना दूभर हो रहा है।