अमरोहा: तहसील समाधान दिवस में अमरोहा प्रशासन एक्शन में नजर आया, लापरवाह कर्मचारियों को लगाई फटकार
Amroha, Amroha | Apr 18, 2026 जनपद अमरोहा की तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।