खोदावंदपुर: सिविल सर्जन ने खोदावंदपुर के सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. के के झा, लिपिक राकेश प्रसाद, नीरज कुमार बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये। बगैर सूचना अनुपस्थित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कहीं।