राजनगर: धमना गांव के कुएं में मिला 21 वर्षीय महेश अहिरवार का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमना में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव कुएं में तैरता मिला। मृतक की पहचान महेश अहिरवार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों