मंझनपुर: फाजिलपुर गोपालपुर में दबंगों से परेशान विधवा महिला न्याय के लिए भटकने को मजबूर, उच्चाधिकारियों से की शिकायत
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गोपालपुर गांव की एक विधवा महिला ने दबंगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पीड़िता कौशर जहां का कहना है कि वर्ष 2018 में उन्हें सरकार की ओर से एक बिस्वा जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था। जिसकी राजस्व नाप कराकर उन्हें कब्जा भी दिलाया गया था। उसी जमीन पर उन्होंने अपना मकान बनवा लिया।