अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया बुधवार को वाराणसी पहुंचे इस दौरान सिद्धगिरी बाग पर कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।