हुसैनाबाद: पेयजल संकट से उबल रहा हुसैनाबाद, दो हफ्तों से नलों में नहीं पहुंचा पानी
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कभी ट्रांसफॉर्मर तो कभी मोटर खराब होने की वजह बताई जा रही है, लेकिन अब तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार तकनीकी खराबी का हवाला देकर समस्या टाली जा रही है, जबकि उन्हें सिर्फ नियमित पेयजल