कोल: सड़क हादसे में मृत पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई सलामी, DIG और SSP ने दिया कंधा
Koil, Aligarh | May 8, 2025 अलीगढ़ में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजाबाद से मुलजिम को मुजफ्फरनगर लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और 3 हेड कांस्टेबल व मुल्ज़िम की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस लाइन में डीआईजी एसएसपी व अन्य अधिकारियों के द्वारा मृतकों को सलामी दी गई है।