चौपारण: रामचक में महायज्ञ के अंतिम दिन संध्या प्रवचन, विनोद विश्वकर्मा और आदित्य चौरसिया ने की आरती
पंचायत बरहमौरिया के ग्राम रामचक में आयोजित महायज्ञ के अंतिम दिन संध्या प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की आरती के साथ हुआ। मुख्य अतिथि झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि भावी मुखिया प्रत्याशी आदित्य चौरसिया ने आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजन-कीर्तन व प्रवचन का आनंद लिया।