भरतपुर: भरतपुर में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन
भरतपुर में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली एमएसजे कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।